फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारा काटने की मशीन में आकर गर्दन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
स्योहारा । पशुओं के लिए चारा काटते समय मशीन से गला कट जाने से युवती की मौत हो गई। हादसे के समय युवती की भाभी ही घर में मौजूद थी जब तक बिजली का स्विच बंद किया गया तब तक हादसा हो चुका था। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही युवती का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव बहादुरपुर मंडय्यो निवासी टिकाराम सिंह की पुत्री कविता (24 ) मंगलवार की शाम लगभग घर पर पशुओं के लिए इंजन से मशीन पर चारा काट रही थी। अचानक उसके सिर के बाल इंजन के पहिये में आ गए। देखते ही देखते उसकी गर्दन कट गई । घटना के समय कविता और उसकी भाभी घर में मौजूद थी। भाभी ने शोर मचाया । जब तक बिजली का स्विच बंद किया तब तक हादसा हो चुका था। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बुधवार को बिना किसी कार्रवाई के युवती के शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें