बिजनौर। बीएसए महेश चंद्र ने बीईओ की टीम से जिले के छह विकास क्षेत्रों के स्कूलों में निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान जिले के स्कूलों में 16, शिक्षक, शिक्षा मित्र व अनुदेशक अनुपस्थित पाए गए। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित रहे शिक्षकों वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने शिक्षकों से समयबद्धता का पालने करने के निर्देश दिए हैं।
बीएसए ने विकास क्षेत्र मोहम्मदपुर देवमल, नूरपुर, नजीबाबाद, जलीलपुर, आकू व अफजलगढ़ के परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण कराया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक नूरपुर के प्राथमिक विद्यालय गोयली में शिक्षा मित्र पूनम कुमारी अनुपस्थित पाई गई। जबकि ब्लॉक मोहम्मदपुर देवमल में प्राथमिक विद्यालय रामजीवाला में शिक्षा मित्र विदेश कुमार, शिक्षिका अनीता कुमारी, प्राथमिक विद्यालय छकड़ा में शिक्षिका सीमा गुप्ता, शिक्षा मित्र शीतल देवी अनुपस्थित पाई गई। ब्लॉक नजीबाबाद के उच्च प्राथमिक विद्यालय हसनपुर शिक्षक आलोक विश्नोई, विनीता सैनी, अनुदेशक पुनीश कुमार, प्राथमिक विद्यालय हसनपुर में शिक्षिका माया, ब्लॉक जलीलपुर के प्राथमिक विद्यालय इस्माइलपुर में शिक्षिका अजीमा जमाल, प्राथमिक विद्यालय अज्जू नंगली में प्रधानाध्यापिका बागेश्वरी व शिक्षा मित्र कुलदीप अनुपस्थित पाए गए। ब्लॉक आकू के प्राथमिक विद्यालय उमरी में शिक्षिका रंजना रानी, उच्च प्राथमिक विद्यालय पाडली मांडू में अनुदेशक कल्पना चौधरी व दीपा चौधरी तथा ब्लॉक अफजलगढ़ के प्राथमिक विद्यालय अभयराजपुर में शिक्षा मित्र सपना निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाई गई। बीएसए ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों का वेतन रोका गया है तथा शिक्षा मित्रों व अनुदेशकों का मानदेय रोकने की कार्रवाई की गई है। निरीक्षक बीईओ इश्कलाल, अजय कुमार, विश्वास कुमार, शिव कुमार, सुभाष चंद्र, डीएल राणा, पीके कौशिक आदि द्वारा अलग अलग विकास क्षेत्रों में कराया गया है।