जांच में खराब मिली पोस मशीन
बिजनौर। कृषि अधिकारियों को उर्वरक बिक्री केंद्रों पर प्वाइंट आफ सेल मशीन खराब मिली। जिला कृषि अधिकारियों ने दुकानदारों को जमकर हड़काया। खराब मशीन ठीक नहीं कराने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। कृषि विभाग की ओर से खराब मशीन ठीक कराने के लिए नगीना में सात फरवरी को कैंप लगेगा।
जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार मिश्र के अनुसार उन्होंने टीम के साथ नगीना के आधा दर्जन खाद बिक्री की दुकानों पर छापामारी की। उर्वरकों का स्टाक चैक किया गया। कुछ दुकानों पर पीओएस मशीन खराब मिली। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें संचालन में तकनीकी परेशानी आ रहा है। कई मशीनों में खराबी देख जिला कृषि अधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि खराबी की सूचना दुकानदारों को समय से तुरंत विभाग को देनी चाहिए थी। जिला कृषि अधिकारी के अनुसार नगीना में टाटा केमिकल्स पर सात फरवरी को प्रशिक्षण शिविर है। खराब मशीन वहीं ठीक होंगी।