फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला की दीवार गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदक । गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली के दीवार से भिड़ जाने के कारण दीवार गिर गई । दीवार गिरने से दो बच्चे और एक व्यक्ति घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल दोनों बच्चे बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराए गए हैं ।
विज्ञापन

थाना मंडावर क्षेत्र अंतर्गत बादशाह पुर निवासी सतीश कुमार ने गांव के बाहर कुछ समय पूर्व पशु शाला का निर्माण किया है । रविवार की दोपहर राजारामपुर निवासी अय्यूब गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था । किसी वाहन से बचाने के चक्कर में पशुशाला की दीवार से ट्राली भिड़ गई । इससे पशुशाला की दीवार गिर गई । दीवार गिर जाने से पशुशाला में खेल रहे निशांत आयु (10) और वशु आयु सात वर्ष पुत्र सतीश व गांव का ही संतराम घायल हो गए । परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही तीनों को लेकर गांव में चिकित्सक के पास ले गए । दोनों बच्चों को चोट अधिक होने के कारण परिजनों ने दोनों बच्चों को बिजनौर निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया । जबकि संतराम का उपचार गांव में चल रहा है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें