फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्धमान कॉलेज में परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर (ब्यूरो)। वर्धमान कॉलेज में नेशनल ग्रेजुएट फिजिक्स एग्जाम 2018 का आयोजन किया गया। 85 से अधिक विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। वर्धमान कॉलेज की केंद्र प्रभारी ज्योति रानी के अनुसार यह परीक्षा देशभर के 300 से अधिक शहरों में हुई है। केंद्र पर वर्धमान कॉलेज के अलावा बाकी कॉलेज के बीएससी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। केंद्र से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले नौ विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इसके अलावा राष्ट्रीय स्तर पर स्थान वाले 25 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। इन विद्यार्थियों को टीआईएफआर मुंबई में ट्रेनिंग, एसएन बोस इंस्टीट्यूट कोलकाता में इंटीग्रेटेड पीएचडी में प्रवेश का अवसर मिलता है। प्राचार्या डा. सीएम जैन ने परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आयोजन में डा. ललित चौहान, डा. पीयूष पटेल, नेहा शर्मा, सतेंद्र कुमार, राकेश कुमार आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें