फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व धूमधाम मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया लोहड़ी का त्योहार
विज्ञापन

बिजनौर। जिले भर में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सिख समाज ने पर्व पर जमकर खुशी मनाई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खूब धूम मचाई।
पंजाबी कॉलोनी को दुल्हन की तरह सजाया गया। सुबह से ही डीजे पर गीत आदि बजते रहे। जिन परिवारों में एक साल में दुल्हन या बच्चे का आगमन हुआ है, वहां पर लोहड़ी के पर्व पर विशेष उल्लास रहा। सभी ने एक दूसरे को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। कॉलोनी के मुख्य रास्ते के पास लकड़ियों से लोहड़ी सजाई गई। युवाओं ने डीजे पर बज रहे गीतों पर जमकर डांस किया। बच्चों ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। ज्ञानी नरेंद्र सिंह ने बताया कि लोहड़ी नए साल के आगमन पर मनाई जाती है। लोहड़ी से जुड़ी और भी मान्यताएं हैं। यह देश का प्रमुख त्यौहार है। ज्ञानी जी ने अरदास लगाकर लोहड़ी में अग्नि प्रज्ज्वलित की। सभी को मूंगफली व रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान सोनिया, शालू, हरजिंदर कौर, मोना, पूनम, मानव सचदेवा, नीरज तुली, संजीव खेड़ा, संजय गिल्होत्रा, दीपक अरोड़ा, प्रसून अरोड़ा, गोल्डी खुराना, सदानंद खेड़ा आदि मौजूद रहे। नई बस्ती में यशिक चावला द्वारा लोहड़ी सजाई गई। सिख समाज के लोग पूरे परिवार की साथ वहां पहुंचे। चेयरपर्सन रूखसाना परवीन और उनके पति शमशाद अंसारी ने सभी को लोहड़ी पर्व की बधाई दी। महिलाएं एक दूसरे के साथ पंजाबी व पारंपरिक गीतों पर जमकर थिरकीं। यशिक चावला ने लोहड़ी में अग्नि प्रवाहित की। इस दौरान पूर्व विधायक रुचि वीरा, जगदीश चावला, नीरू चावला, प्रवीण गंभीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें