फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा केंद्र रहेंगे एटीएस और एसटीएफ के हवाले

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा में गड़बड़ी पर केंद्र व्यवस्थापक जाएंगे जेल
विज्ञापन

बिजनौर। यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को नकल विहीन कराने में प्रदेश सरकार कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। सूबे के डिप्टी सीएम एंव शिक्षामंत्री डॉ. दिनेश कुमार शर्मा बोर्ड परीक्षा को लेकर लगातार वीडियो कांफ्रेंसिंग कर निर्देश दे रहे हैं। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया है कि परीक्षा केंद्रों पर एटीएस और एसटीएफ की निगरानी रहेगी। परीक्षा केंद्र पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी होने पर केंद्र व्यवस्थापक और सहायक को तत्काल पुलिस हिरासत में लेगी।
डीआईओएस ने डिप्टी सीएम के आदेशों के अनुपालन में शुक्रवार की शाम जीजीआईसी में जिले के 120 परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापक एवं सहायकों की बैठक ली। डीआईओएस के अनुसार यूपी बोर्ड की परीक्षाएं छह फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। बोर्ड परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों को अपनी वेबसाइट पर 15 जनवरी को अपलोड कर देगा। विद्यालय इसके बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्रों का वितरण करेगा। बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों को बताया गया कि जिन कक्षों में परीक्षा होनी है उन सभी में सीसीटीवी कैमरे लगने जरूरी हैं।
विज्ञापन

डीआईओएस ने बैठक में एक-एक केंद्र व्यवस्थापक से विद्यालय की चाहरदीवारी, सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर आदि बिंदुओं की समीक्षा की। कहा कि केंद्र व्यवस्थापक स्वच्छ छवि वाले शिक्षकों को ही सहायक नियुक्त करें। मिश्रित सिटिंग प्लान से बच्चों को बैठाएं। यदि कहीं कोई कमी है तो इसे 17 जनवरी तक पूरा करके डीआईओएस कार्यालय को सूचित करें। परीक्षा के दौरान सीसीटीवी कैमरे चालू रहने जरूरी हैं। इसके लिए केंद्र व्यवस्थापक केंद्रों पर जेनरेटर की व्यवस्था रखें। शासन को इस बारे में किसी भी प्रकार का बहाना मंजूर नहीं होगा। आंतरिक सचल दल में एक ही शिक्षक को लगातार नहीं रखा जाएगा। विषय अध्यापकों की उनके विषय परीक्षा वाले दिन ड्यूटी नहीं लगेगी।
विज्ञापन


प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिकाएं भी सीसीटीवी की निगरानी में हाेंगी
डीआईओएस राजेश कुमार के मुताबिक बोर्ड परीक्षा की अपडेट जानकारी देने के लिए परीक्षा केंद्रों पर कंट्रोल रूप बनेंगे। कंट्रोल रूप में सीसीटीवी कैमरे लगे होने चाहिए। कंट्रोल में रूप में प्रश्नपत्रों और उत्तर पुस्तिकाओं को रखा जाएगा। प्रश्नपत्र का लिफाफा खुलने के समय एवं उत्तर पुस्तिकाओं को सिलिंग पैकिंग की प्रक्रिया कंट्रोल रूप में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। डिप्टी सीएम ने पूरे प्रक्रिया की दिन बार सीडी सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं, किसी भी दिन की सीडी कभी भी मंगाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें