फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर 10 दिन से जलापूर्ति वाधित, कालोनीवासी , यात्रियों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (ब्यूरो)। धामपुर के रेलवे स्टेशन और कालोनी में पिछले दस दिन से पानी का संकट गहरा रहा है। आरोप है कि शिकायत करने के बाद भी समस्या का निदान नहीं हो रहा है। बुधवार को इस मामले को लेकर स्टेशन पर यात्रियों ने काफी देर तक हंगामा किया और रेल विभाग से समस्या का निदान करने की मांग की।
विज्ञापन

दैनिक रेल यात्री मनोज कुमार, करन सिंह, भूदेव सिंह, गौरव कुमार, विवेक कुमार, विशाल कुमार ने बताया कि रेल विभाग की ओर से धामपुर में एक पानी का टैंक है। जिसे भरने के एक बिजली का कुंआ है। आरोप है कि बिजली के कुएं की मोटर को फुंके दस दिन बीत गए है, लेकिन शिकायत करने के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने समस्या का निदान नहीं कराया। जिससे यात्रियों में असंतोष है। उधर पानी की आपूर्ति बाधित होने से रेल कॉलोनी वासी भी परेशान है। कालोनीवासियों का कहना है कि वह कई बार स्टेशन अधीक्षक को अवगत करा चुके है, लेकिन उनके द्वारा भरोसा देने के बाद भी निदान नहीं हो सका है। एसएस का कहना है कि उनके द्वारा आईओडब्लू और बिजली विभाग के अधिकारियों को बता दिया है। पर अब तक समस्या का क्यों नहीं निदान हुआ वह नहीं बता सकते है। आईओडब्लू एनबी रावत का कहना है कि उनका काम यदि पाइप लाइन में लिकेज आदि होता है तो उसे ठीक करना होता है। बिजली के कुएं की मोटर फुंकी होने से पानी की दिक्कत है। जबकि रेल विद्युत विभाग के अभियंता मनोज कुमार का कहना है कि समस्या का जल्द निदान कराने का प्रयास किया जा रहा है। इंजीनियरों को नई मोटर डालने के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें