फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और सर्द हवाओं ने मौसम किया ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे और सर्द हवाओं ने मौसम किया ठंडा
विज्ञापन

बिजनौर। बरसते कोहरे और सर्द हवाओं की दस्तक के साथ बुधवार को ठंड बढ़ गई है। कोहरे ने पारे को लुढ़का दिया है। सड़कों पर घना कोहरा छाया रहा, जिससे वाहनों की स्पीड पर ब्रेक लग गया। वहीं, सर्दी के कारण बाजारों में चहल-पहल बहुत कम रही।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरा दिन बादल छाए रहे और सीजन में पहली बार ठंडक का अहसास कराया। बुधवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। कोहरा बरसने से सड़क, आंगन आदि पानी से तर रहे। सर्द हवाओं के झोंकों ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। कोहरा छाया रहने से सड़कों पर विजीविलिटी बहुत कम रही। कोहरे का असर वाहनों की गति पर भी पड़ा है। वाहनों की रफ्तार पहले से बहुत कम रही। सभी वाहन चालक हेड लाइट जलाकर ही सड़कों पर उतरे। पूरा दिन एक मिनट के लिए भी धूप नहीं निकली। सूर्य देवता कोहरे की चादर के पीछे ही छिपे रहे। कोहरे से तापमान लुढ़केगा। ठंडक होने से गेहूं की फसल की बढ़ोतरी अधिक होती है। अब तक मौसम सर्द न होने से किसान भी चिंतित थे। नगीना स्थित मौसम वेधशाला के प्रेक्षक आरके शर्मा के अनुसार अभी आगे भी कोहरा आने के पूरे आसार हैं। सर्दी के चलते अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें