फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोड काटने पर आंदोलन को चेताया

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार को चीनी मिल के गन्ना जीएम आजाद सिंह से मिले। गन्ना जीएम से मिलकर कार्यकर्ताओं ने कहा कि वह किसानों की पर्चियों को ओवरलोड में न काटा जाए। यदि ऐसा किया गया तो किसान आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

भाकियू के तहसील महासचिव हरिराज सिंह जाट के नेतृत्व में किसान शुगर मिल पहुंचे और वहां पर गन्ना जीएम से मिले। गन्ना जीएम को बताया कि इस समय चीनी मिल की ओर से किसानों की गन्ना पर्चियों को ओवरलोड में काटा जा रहा है। इस समय किसानों को पैड़ी गन्ने से खेतों को खाली कर गेहूं को बोने की चिंता सता रही है। ऐसे में गन्ना पर्चियों को ओवरलोड में काटा जाना किसान हित में नहीं है। आरोप है कि वह पहले भी उन्हें अवगत करा चुके हैं, पर सुनवाई न होने से किसानों में असंतोष फैल रहा है। किसानों की उनकी मांग पर ओवरलोड न काटे जाने की मांग की। किसानों ने पर्ची इंडेंट बढ़ाने की मांग की। यदि मिल को ओवरलोड काटना है तो गेहूं की समय से बुवाई होने के बाद काटा जाए। चेताया कि यदि उनकी मांग को अनसुना करने का प्रयास किया गया तो आंदोलन होगा। गन्ना जीएम से मानक अनुरूप पर्चियां जारी करने का भरोसा दिया है। जीएम से मिलने वालों में राजेंद्र शर्मा, राजेंद्र सिंह, प्रेमराज सिंह, दिनेश कुमार, रामकुमार सिंह जाट, रघुवीर सिंह, अरुण कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें