हल्दौर 24 नवंबर। गांव सोतखेड़ी निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष के छह सदस्यों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव सोतखेड़ी निवासी शकील अहमद ने अपनी बेटी का निकाह करीब तीन वर्ष पूर्व हीमपुर दीपा क्षेत्र के गांव मसीत निवासी जमील अहमद के पुत्र वसीम अहमद से किया था। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति व ससुरालवाले निकाह के बाद दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। शनिवार को विवाहिता ने थाने में अपने पति वसीम अहमद, जेठ सलीम अहमद, ननद अफरोज, देवर अब्दुल कादिर व मोहम्मद रियाज आदि समेत छह लोगों के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कराई हैं। वसीम सऊदी अरब में नौकरी करता है। उसने पत्नी नगमा को फोन पर तलाक देकर अपना पीछा छुड़ाने का प्रयास किया था।
तीन बाइक चोर पकड़े, एक फरार
चंदक । तीन बाइक चोरो को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
चंदक के मुख्य बाजार मे भूरे मिष्ठान की दुकान पर राजीव गांव बहादरपुर निवासी राजीव कुछ सामान खरीद रहे थे । राजीव की बाइक वहां खडी थी। दो बाइकों के साथ चार व्यक्ति वहां खडे़ थे। उन्होंने राजीव की बाइक चोरी कर ली। राजीव की निगाह बाइक चोरी करने वाले व्यक्ति पर पड़ गई । शोर मचाकर वह चोर के पीछे भागे। दुकानदारों की मदद से तीन चोरो का पकड़ लिया। चोर बाइक लेकर भाग गया। चोरी की बाइक भवानीपुर नहर की पुलिया पर खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों चोरो को पकड़ कर चंदक चौकी पर ले आई। पकड़े गए चोरो ने अपना नाम इकबाल पुत्र कलवा निवासी किशनपुर, अमजद पुत्र हनीफ निवासी नारायणपुर, पंकज राणा पुत्र चंदन राणा निवासी मौअजबपुर देहरादून बताया। एक साथी फरार हैं।