फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 सूत्रीय मांगों को लेकर भाकियू भानू ने किया धरना प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। भारतीय किसान यूनियन भानु ने किसानों का कर्ज माफ करने व घटतौली रोकने समेत 14 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने डीएम जगतराज को मांत्र पत्र सौंपकर शीघ्र मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भाकियू भानु ने प्रदेशीय आह्वान पर जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह के नेतृत्व धरना-प्रदर्शन किया। धरने में वक्ताओं ने सरकार को किसान विरोधी बताया। वक्ताओं ने किसानों का कर्ज माफ कर शून्य प्रतिशत पर ऋण देने, किसान आयोग का गठन करने, 60 वर्ष की आयु से अधिक वाले किसान व मजदूर को पांच हजार रुपये पेंशन देने, किसानों को बिजली व पानी फ्री देने, गन्ने का भुगतान 14 दिन में करने व चीनी आयात बंद करने, आलू व चावल का निर्यात करने, जीएसटी के कारण खाद के बढ़े दाम वापस लेने, जंगली जानवरों से फसलों की सुरक्षा करने, गंगा व यमुना का पवित्र जल धारा प्रवाहित करने, नांगल से चंदक तक नहर की पटरी पक्की कराने, गेहूं की बुआई के समय नहरों में पानी छुड़वाने, बिजली व्यवस्था ठीक कराने व सूखाग्रस्त क्षेत्रों में सरकारी सहायता कराने की मांग की। धरने में पद्म सिंह, आकाश चौधरी, अखिलेश प्रधान, संजय सिंह, संतराम, घसीटा सिंह, देवराज सिंह, धर्मपाल व शिवकुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें