फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सकों के न आने पर मरीजों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सकों के न आने पर मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

अहमदपुर सादात और आसपास के ग्रामीणों की मांग पर स्वास्थ्य विभाग ने दरगाह ए ऑलिया नजफे हिंद जोगीरम्पुरी के निकट साप्ताहिक स्वास्थ्य परीक्षण शिविर की व्यवस्था की थी। दरगाह पर आने वाले लोग और क्षेत्रीय ग्रामीण शिविर से दवा पाकर स्वास्थ्य लाभ ले रहे थे। पिछले कुछ शिविरों में चिकित्सकों के विलंब से पहुंचे और न आने से क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य शिविर का लाभ नहीं मिल पा रहा था। बृहस्पतिवार को लगे शिविर में दोपहर बाद तक भी जब चिकित्सक नहीं पहुंचे तो शिविर में आए मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन

मरीजों मुनीर अहमद, नीलो देवी, कुलसूम, राजकुमार, अब्दुल रशीद, वरीसा, रुकय्या, जाकिर आदि का कहना था कि उन्हें आसपास कहीं भी सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं होती हैं। सप्ताह में एक बार शिविर लगने से उन्हें काफी राहत मिली थी, मगर शिविर में चिकित्सकों के न आने से उन्हें शारीरिक और मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने शिविर में चिकित्सकों को नियमित भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें