फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिल में नही रूक रहा डेंगू का कहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जिले में डेंगू का कहर थम नहीं रहा है। जिले के सात लोगों को ओर डेंगू का डंक लग गया है। जांच में सातों को डेंगू की पुष्टि भी हुई है। डेंगू के सात रोगी मिलने से लोगों में खलबली मची हैं।
विज्ञापन

जिले में डेंगू ने पिछले काफी दिनों से कहर बरपा रखा है। कस्बा झालू समेत कई शहर में व गांवों में रोज डेंगू के रोगी सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के रोगी मानने से हाथ खड़ा करता आ रहा है। डेंगू की गिरफ्त में आए रोगी सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पतालों में उपचार करा रहे है। ये रोगी दिल्ली , मेरठ , देहरादून , मुरादाबाद के अस्पताल में अपना उपचार करा रहे है। डेंगू के सात रोगी मिलने से खलबली मची हुई है। कस्बा झालू के मोहल्ला मोलवियान निवासी कहकशा (2) पुत्री जमशेद, कोतवाली शहर के गांव गजरौला अचपल के कल्याण (27) पुत्र बलराम, गांव जंदरपुर के जावीर (13) पुत्र मेहंदी हसन, गांव घनुवाला के रणवीर (23) पुत्र पप्पू, बिजनौर के मोहल्ला काजीपाड़ा निवासी फहीन (21) पुत्र तसलीम, मोहल्ला चाहशीरी बी-24 के आफताब (25) पुत्र मोहसिन, हल्दौर के गांव उमरीपीर के मुकीम (30) पुत्र अमीनुद्दीन को डेंगू निकला है। इन सब का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें