फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ-शिक्षक मारपीट में तीन शिक्षक हुए निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।
विज्ञापन

धामपुर में बृहस्पतिवार को बीईओ विश्वजीत राठी और शिक्षकों में हुई मारपीट में बीएसए महेश चंद्र ने तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धामपुर में शिक्षकों और बीईओ में हुई मारपीट की घटना दिनभर बीएसए कार्यालय पर चर्चा में रही। बीएसए महेश चंद्र ने बीईओ और शिक्षकों की बात भी सुनीं। इसके बाद बीएसए ने प्रथम दृष्टया तीन शिक्षकों को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि शिक्षक विश्व पाल सिंह, एबीआरसी प्रमोद कुमार और शिक्षक धर्मेंद्र कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शिक्षक संघ के पदाधिकारी द्वारा दिए गए मांग पत्र को शिक्षा निदेशक को भेज दिया गया है। उधर, बीईओ ने आठ शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल शिक्षकों को आरोप पत्र नहीं दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें