बिजनौर । कृष्णा कॉलेज ने हिंदी दिवस सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजीव कुमार, मनोज कुमार, पवन कुमार ने किया।
प्रतियोगिता में बीए प्रथम वर्ष के निरूल ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भावना सैनी ने दूसरा और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा संबुल नाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। साइंस कॉलेज, विकास निदेशक डॉ. एससी जैन व कला विभागाध्यक्ष डॉ. दीपशिखा शर्मा निर्णायक मंडल में मौजूद रही। कार्यक्रम में रुचि सिंह, नितिश कुमार और मनीषा मौजूद रही।
बीएड प्रथम वर्ष में फौजिया प्रथम
बिजनौर। कृष्णा कॉलेज ऑफ सांइस और इर्न्फोमेशन टेक्नोलॉजी के बीएड प्रथम वर्ष का परीक्षाफल शतप्रतिशत रहा। फौजिया बशीर ने 75.85 प्रतिशत अंक के साथ प्रथम, सामिया सरवत ने 75.14 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा और आकांक्षा गुप्ता ने 73 प्रतिशत अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।