फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की विद्युत व्यवस्था में होगा बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर।जिले में विद्युत व्यवस्था में जल्द ही कई बदलाव होने वाले हैं। पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने उपभोक्ताओं के लिए कई सुविधाओं का एलान किया है। बिजनौर में नया बिजलीघर बनेगा। पांच बिजलीघरों की क्षमता बढ़ेगी। जिले के सभी क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर दस दिन में बदल जाएंगे। जिले में 16 नए कलेक्शन सेंटर बनाने का प्रस्ताव है। 125 गांवों का विद्युतीकरण होगा।
विज्ञापन

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी अभिषेक प्रकाश ने पत्रकारों को बताया कि जिले में विद्युत व्यवस्था में सुधार की व्यापक योजना तैयार की गई है। इसके लिए सप्लाई में सुधार, क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों का बदलना, गांवों का विद्युतीकरण, जर्जर तारों का बदलना, बिलों की वसूली, गांवों को ऑनलाइन बिलिंग से जोड़ने समेत पांच प्वाइंट तय किए गए हैं। एमडी ने कहा कि बिजनौर, बुलंदशहर तथा सहारनपुर में क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों की संख्या बढ़ी है। निगम ने बिजनौर को प्राथमिकता पर लिया है। बुधवार तक गांव के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर ठीक हो जाएंगे। शहरों के क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मर का मरम्मत कार्य 15 सितंबर तक पूरा हो जाएगा। गांव के उपभोक्ताओं के बिलों को ऑनलाइन करने का काम चल रहा है। आठ से 20 सितंबर तक गांवों में कैंप लगाकर काम में तेजी लाई जाएगी। एसडीओ कैंप में मौजूद रहेंगे। एसई और एक्सईएन मॉनिटरिंग करके एमडी को रिपोर्ट करेंगे। जर्जर तारों की समस्या गंभीर है। एसई को छह लाख कीमत के तार बदलवाने की पावर है। अब प्रशासन के साथ मीटिंग करके तार बदलने की प्राथमिकता तय होगी। एक अक्टूबर से बड़े पैमाने पर जर्जर तार बदलने का काम शुरू होगा। विद्युत लाइन शिफ्ट कराने के लिए न्यूनतम शिफ्टिंग इस्टीमेट जमा करना होगा। चीफ इंजीनियर अंशुल अग्रवाल, एसई रणजीत सिंह यादव समेत चारों डिविजन के अधिशासी अभियंता मौजूद रहे।

सात सितंबर से शुरू होगा विद्युतीकरण का काम
बिजनौर। एमडी अभिषेक प्रकाश के अनुसार जिले में विद्युतीकरण का काम तीन एजेंसियों को दिया गया है। कार्यदायी संस्थाओं को अधूरे काम शीघ्र पूरे करने की सख्त हिदायत दी गई है। कोताही बरतने पर कार्रवाई होगा। चालू वित्तीय वर्ष में 125 गांवों का विद्युतीकरण करने का लक्ष्य है। गांवों में कैंप लगाकर 100 प्रतिशत कनेक्शन दिए जाएंगे। सात सितंबर से इस पर अमल शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


बिल जमा करने पर उपहार की घोषणा
बिजनौर। एमडी के मुताबिक गांव के उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नौ सितंबर से जिले में 16 नए कलेक्शन सेंटर काम करना शुरू कर देंगे। प्रत्येक सेंटर पर 2500 रुपये या उससे अधिक बिल जमा करने पर पहले 200 उपभोक्ताओं को दीपावली पर्व के लिए बिजली झालर उपहार में दी जाएगी। हर डिविजन में चार-चार सेंटर बनेंगे।

बिजनौर में बनेगा बिजलीघर
बिजनौर। एमडी ने बताया की बिजनौर में एक नया बिजलीघर बनेगा। शादीपुर, कोतवाली, भागूवाला, नगीना, तथा रहटा बिल्लौच बिजलीघरों की क्षमता बढ़ाई जाएगी। यह कार्य चालू वित्तीय वर्ष में पूरा होना है।

उत्तराखंड की सीमा पर बिजनौर के गांवों में पहुंचेगी बिजली
बिजनौर। एमडी के समक्ष बिजनौर की सीमा के गांव कौड़िया, मोटा ढाक में बिजली नहीं होने का मामला उठा। बताया गया कि पहले ये गांव उत्तराखंड में थे। अब यूपी में हैं। परंतु ग्रामवासी बिजली सुविधा से वंचित हैं। इस पर एमडी ने अधिकारियों को तुरंत गांवों में बिजली पहुंचाने के निर्देश दिए।

नया सर्किल करेगा 10 अक्टूबर से काम शुरू
बिजनौर। एमडी ने बताया कि जिला बिजनौर को दो सर्किल में बांट दिया गया है। नया सर्किल धामपुर 10 अक्टूबर से काम करना शुरू कर देगा। आगे चार नए डिविजन बनने हैं।

रोस्टिंग की सूचना देने के निर्देश
बिजनौर। एमडी ने हिदायत दी है कि एनर्जी रोस्टिंग की सूचना उपभोक्ताओं को एसएमएस, व्हाटस अप द्वारा आवश्यक रूप से दी जाए। निगम रोस्टिंग का मुआवजा सिस्टम कंट्रोल से वसूलेगा। इसके बदले उपभोक्ताओं को अन्य दिनों में अधिक बिजली सप्लाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें