फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नूरपुर में प्रभाकर बना राशन डीलर, हरेवला में चयन प्रक्रिया रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
नुरपुर में प्रभाकर बने डीलर, हरेवला में चुनाव रद्द
विज्ञापन

शेरकोट/ हरेवली। ग्राम नुरपुर छीबरी के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को राशन डीलर के चयन को लेकर एडीओ पंचायत सुशील कुमार और ऋषिपाल सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कि देख रेख में चुनाव हुआ। राशन डीलर पदके लिए प्रभाकर सिंह और सुनील ने आवेदन किया। अधिकारियों ने दोनों प्रत्याशीयों के समर्थकों की लाईन लगवाई। जिसमें प्रभाकर को लगभग 500 और सुनील को लगभग 200 वोट मिले। 300 वोटों से जीतने के बाद प्रभाकर को राशन डीलर बनाया गया । उधर , हरेवली प्रतिनिधि के अनुसार अफजलगढ़ बीडीओ रोहिताश सिंह ने बताया कि गांव में दो साल से डीलर का पद खाली है। गांव में चुनाव की मुनादी भी करा दी गई थी और बुधवार को डीलर के पद का चयन होना था। पुलिस की व्यवस्था न होने से चयन प्रकिया को रद्द कर दिया गया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें