फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ और कटाव से मुक्ति को बनाई 111 करोड़ की परियोजना

विज्ञापन
विज्ञापन
बाढ़ और कटाव से मुक्ति को बनाई 111 करोड़ की परियोजना
विज्ञापन

धामपुर। अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर के अधिकारियों की ओर से आगामी साल में खो और गंगा नदी के किनारे बसे गांवों को बाढ़ से मुक्ति दिलाने के लिए 111 करोड़ की परियोजना बनाई है। यह प्रस्ताव मंजूरी के लिए शासन को भेजे गए हैं। ताकि अगले वर्षाकाल शुरू होने से पहले इन्हें शासन की मंजूरी मिल जाए और कार्य कराए जा सकें।
अधिशासी अभियंता रामबाबू ने बताया कि सिंचाई विभाग का प्रयास है कि खादर इलाके के गांवों में बाढ़ और कटाव से निजात दिलाने को काम समय से शुरू हो सके। इसके लिए विभाग की ओर से आधा दर्जन गांवों में तटबंध को मजबूत करने, कटाव निरोधक कार्य कराने को करीब 50 करोड़ की परियोजनाएं शासन को भेजी जा चुकी हैं। इन परियोजनाओं में खो नदी के किनारे बसे गांव मुकुरपुरी, तिपरजोत, सुंदरवाली, नंदगांव, नाथाडोई, हादकपुर, नुरूल्लापुर, मालन नदी के किनारे बसे गांव खैरूल्लापुर आदि गांव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने बताया कि विभाग की ओर से इस बार भी खो नदी से बचाव को कार्य कराए गए। पर कार्य पूरी तरह से संतृप्त नहीं हो पाए थे। अबकी बार विभाग कोई कसर नहीं छोड़ना चाहता है। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से गंगा नदी के किनारे बसे गांव भोगपुर, फतेहपुर सवाचंद, डेबलगढ़,, गोसपुर, बालाबाली आदि गांवों में कटाव निरोधक कार्य कराने को पिछले सभी 61 करोड़ की परियोजना तैयार कर सरकार को भेजी गई थी। विभाग की ओर से यह परियोजना दो स्तरों से स्वीकृत होने के बाद स्थायी संचालन समिति में मंजूरी को प्रेषित हो गई है। उम्मीद है कि अबकी बार सरकार की ओर से इस परियोजना को जल्द स्वीकृति मिलने के बाद धन का आवंटन हो जाएगा। धन का आवंटन होते ही विभाग की ओर से युद्व स्तर पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें