फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुरू होगा 11 बेड का ऑक्सीजन हॉस्पिटल

विज्ञापन
विज्ञापन
शुरू होगा 11 बेड का ऑक्सीजन हॉस्पिटल
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में गंभीर रोगों से पीड़ित मरीज अब ऑक्सीजन के अभाव में दम नहीं तोड़ेंगे। इसके लिए आरवीआईटी संस्थान और शहर के निजी चिकित्सकों ने पहल शुरू की है। अब जिले में आरवीआईटी में शीघ्र ही 11 बेड का ऑक्सीजन हॉस्पिटल शुरू होने वाला है। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस अस्पताल की खासियत ये रहेगी कि इसमें भर्ती होने वाले मरीजों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। इसके खर्च की व्यवस्था निजी चिकित्सक और आईवीआईटी मिलकर करेगा।
विज्ञापन

अब ऑक्सीजन के जरूरतमंद मरीजों को जिला प्रशासन के सहारे नहीं रहना होगा। बीना प्रकाश हॉस्पिटल के संचालक डॉ. प्रकाश, डॉ. बीरबल सिंह, पंडित चंद्रकांत आत्रेय हॉस्पिटल के संचालक हार्ट, लंग्स एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. अवधेश वशिष्ठ, जीवन विद्या के रण सिंह आर्य, जतिन अहलावत, आरवीआईटी के सनी देशवाल, एस्पायर फाउंडेशन की रुचि कपूर, डॉ. राहुल देशवाल ने मिलकर 11 बेड के ऑक्सीजन हॉस्पिटल की स्थापना आरवीआईटी परिसर में करने की शुरुआत कर दी है। इस हॉस्पिटल में कोरोना के मरीजों का इलाज मुफ्त में किया जाएगा। इस हॉस्पिटल में किसी भी रूप में सहयोग करने के लिए रूचि कपूर के मोबाइल नंबर 9411832952 और जतिन अहलावत के 9756561673 मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें