फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पंजाबी सभा की बैठक में सभी लोगों से होली का त्योहार आपसी भाईचारे और शालीनता से मनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी से होली पर किसी भी तरह का नशा नहीं करने की अपील की गई। साथ ही 21 मार्च को नगर पालिका चौक पर होली मिलन कार्यक्रम मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष लक्की चोपड़ा, अनिल गंभीर, विमल मदान, राजीव अरोड़ा, प्रेम सागर शर्मा, दीपक अरोड़ा, सतीश सेठी, गौरव सलूजा, अमित बब्बर, सुरेंद्र कपूर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सुख समृद्धि की कामना
चांदपुर। नगर क्षेत्र में होली पर्व हर्षोल्लास व सद्भाव के साथ मनाया गया। महिलाओं ने घर में अनेक प्रकार के व्यंजन बनाए। नगर में अनेक स्थानों पर होली लगाई गई। महिलाओं ने अपने परिवार के साथ होलिका की पूजा अर्चना कर परिवार के लिए सुख समृद्घि की कामना की। एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी। आपसी सौहार्द के साथ होली मनाने की अपील की। बच्चों ने एक दूसरे पर रंग गुलाल डालकर होली मनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें