फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा का किसान सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा ने नामुमकिन को किया मुमकिन : चेतन चौहान
विज्ञापन

नजीबाबाद। भाजपा किसान मोर्चा के किसान सम्मेलन में पार्टी की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया गया। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने छोटे किसानों को पेंशन देकर नामुमकिन को मुमकिन बनाया है। भाजपा ने किसानों सहित हर वर्ग के उत्थान का प्रयास किया है।
भाजपा किसान मोर्चा का मालन नदी टीला मंदिर क्षेत्र में एक बैंक्वेट हॉल में जिलाध्यक्ष अवनीश निरवाल का अध्यक्षता में किसान सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास की थीम पर काम किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा ने किसान से लेकर मजदूर तक के उत्थान के लिए योजना बनाकर नामुमकिन कार्य को मुमकिन किया है। विशिष्ट अतिथि सांसद डॉ. यशवंत सिंह व विधायक ओमकुमार ने कहा कि भाजपा ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुमुद कुमार, विक्रम खोबे के संयुक्त संचालन में आयोजित किसान सम्मेलन में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष नवाब सिंह नागर, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेंद्र टंडन गोल्डी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया, राजीव अग्रवाल, विक्रांत चौधरी, नरोत्तम त्यागी, नव निहाल सिंह, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष नीलम कंडवाल ने किसान और कार्यकर्ताओं से हाथ उठाकर नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में रमेश सिंह, पूनम गोयल, ज्योति शर्मा, तनु गोयल, मोनिका यादव, मनीषा सैनी, मनीष पाल, अवनीश निर्मल, कमल सैनी, ठाकुर ज्ञानेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, शोभित चौधरी, महेंद्र सिंह, नितेश सैन, मनोज राठी, महिपाल गुर्जर, हरि सिंह गुर्जर, मनीष पाल सिंह, मुकेश अग्रवाल, होशियार सिंह, नमन गुप्ता, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें