होली के रंग सभी के संग कार्यक्रम हुआ
नहटौर। मां तुझे प्रणाम समिति के तत्वावधान में होली के रंग सभी के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक ओमकुमार और डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी व उनकी पत्नी ने भारत माता के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
बलराम कुंवर सरस्वती विधा मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पुलवामा के वीर शहीद पर आधारित झांकी सहित कई अन्य आकर्षक देश भक्ति झांकियों ने प्रस्तुत की गईं। मुख्य अतिथि विधायक ओम कुमार ने कहा कि संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस में आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कार्यक्रम में शामिल स्कूलों द्वारा देश भक्ति की प्रस्तुति से समाज को दिशा मिलती है। डॉ. सूर्यमणि रघुवंशी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख मृणाल भारद्वाज, शिल्पी अग्रवाल, कुंवर रोहिताश, विवेक अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, तिलक सैनी, धनंजय चौधरी, साकेत त्यागी, नवनीत चहल, चमन सिंह, कुलवीर देवपुत्र, मनोज चिकारा, आफताब सिद्दकी, ऋषभ जैन, मीरा अग्रवाल, दीप्ती गोयल, अंजू गोयल, जीतू सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन कार्यक्रम के संयोजक कुलवीर चौधरी ने किया।