फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल विकास विभाग की ओर से सुपोषण स्वास्थ्य मेला आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की ओर से सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

सीडीपीओ आरएस यादव के निर्देशन में कमालपुर खाईखेड़ी आंगनबाड़ी केंद्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गजाला परवीन के नेतृत्व में आयोजित मेले में कुपोषण से मुक्ति के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई। स्वास्थ्य विभाग की एएनएम ने ग्रामीणों को बच्चों को समय से टीकाकरण कराने तथा उनको संतुलित भोजन उपलब्ध कराने की सलाह दी। सुपोषण स्वास्थ्य मेले में गर्भवती महिलाओं और बच्चों को टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

सुपोषण स्वास्थ्य मेले में पौष्टिक भोजन से संबंधित हरी सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। विभिन्न प्रकार के व्यंजन और हरे पत्तेदार सब्जियों के स्टॉल मेले का आकर्षण रहे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। उन्हें टीकाकरण कराया गया और बच्चों के वजन लिए गए। स्वास्थ्य मेले में एएनएम मंजू यादव, आशा गुड्डी, कुसुम रानी, सविता, राधा, निर्मला, किरन, पिंकी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें