फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो नदी पर अस्थाई लकड़ी का पुल बनाकर कांवड़ियों की राह बनाई आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए बनाया अस्थाई पुल
विज्ञापन

शेरकोट। हरिद्वार से गंगाजल लेकर वापस आने वाले कांवड़ियों को नंदगांव के पास खो नदी के पानी से होकर अब गुजरना नहीं पड़ेेगा। गांववासियों की मदद से नदी पर अस्थाई लकड़ी के पुल का निर्माण किया गया है। पुल को बनवाने में अधिकांश गांववासियों ने मदद की है। हर वर्ष गांववासी धन जुटाकर कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुल का निर्माण करते हैं।
हरिद्वार से गंगाजल लेकर हर वर्ष लाखों शिवभक्त गैर राज्यों को भी खो नदी के मार्ग से होकर गुजरते हैं। गांववासी शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से कई बार नदी पर स्थाई पुल बनवाने की मांग उठाते रहे हैं। इस बार गांववासियों ने 76 हजार रुपये की लागत से नंदगांव के पास खो नदी पर 30 मीटर लकड़ी के अस्थाई पुल का निर्माण किया है। इस अस्थाई पुल के ऊपर से कांवड़िया आसानी से अपने गंतव्यों को रवाना हो सकेंगे। वर्तमान में खो नदी में दो से तीन फुट पानी चल रहा है। पुल न बनने पर कांवड़ियों को पानी से होकर गुजरना पड़ जाता। मौसम भी खराब होने की वजह से कांवड़िए पहले से ही इस बार परेशानी में हैं। इस मार्ग से होकर उत्तराखंड के काशीपुर, जसपुर, बाजापुर, खटीमा, टनकपुर, हल्द्वानी तक के कांवड़िये गुजरते हैं। अगर किसी वजह से कांवड़ियों रास्ता बदल दें तो उन्हें 20 से 25 किमी की लंबी दूरी तय करनी पड़ जाती हैं। इसलिए कांवड़िये अधिकांश इसी कच्चे मार्ग से होकर आसानी से अपनी मंजिल पर पहुंचते हैं। नंदगांव के ग्राम प्रधान हरज्ञान ने गांव के अनिल, दानवीर, वीर सिंह, राकेश, रामचंद्र, मास्टर रामफूल की मदद से लकड़ी के अस्थाई पुल का निर्माण कराया है। ग्राम प्रधान हरज्ञान सिंह का कहना है कि गांववासी हर साल इसी तरह अपने खर्चे से लकड़ी के पुल का निर्माण करते हैं। शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से पुल बनवाने बनाने में कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर लगाने की तैयारी शुरू
सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं ने हरेवली चौराहे व शेरकोट में कांवड़ियों के लिए खाने, ठहरने व स्वास्थ्य शिविरों लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। प्रत्येक वर्ष सामाजिक संगठन इन स्थानों पर शिविर लगाकर कांवड़ियों की सेवा करते आ रहे हैं। इस वर्ष भी संगठन के पदाधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें