कार की चपेट में आकर एक की मौत
नूरपुर। स्योहारा मार्ग पर घर जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़े एक व्यक्ति की तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। गांव रवाना विडरा निवासी नाजिर अहमद (35) बुधवार को स्योहारा रोड पर लगने वाले साप्ताहिक पशु बाजार में अपनी भैंस बेचने के लिए आया था। शाम करीब चार बजे भैंस बेचने के बाद वह घर जाने के लिए सड़क किनारे खड़ा होकर घर जाने के लिए सवार का इंतजार कर रहा था। इस दौरान नूरपुर से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। नाजिर की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मचा है।