फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने परीक्षा में तनावमुक्त रहने को सुनी प्रधानमंत्री की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने परीक्षा में तनावमुक्त रहने को सुनी प्रधानमंत्री की बात
विज्ञापन

बिजनौर। आरबीडी कॉलेज की छात्राओं एवं शिक्षिकाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने के लिए प्रोजेक्टर पर सीधा प्रसारण देखा। प्रधानमंत्री द्वारा बताई गई बातों की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जकिया रफत ने छात्राओं से इसका लाभ लेने को कहा।
मंगलवार को आरबीडी कॉलेज में पूर्वाह्न 11 बजे से प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री के परीक्षा में तनावमुक्त रहने व छात्राओं एवं शिक्षिकाओं के बीच मधुर संबंध रहने के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण प्रोजेक्टर पर दिखाया गया। इस कार्यक्रम में कॉलेज की सभी छात्राओं ने हिस्सा लिया। प्रसारण के दौरान परीक्षा संबंधी कई रोचक बात भी सुनी। छात्राओं ने प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की सराहना की। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. जकिया रफत ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। परीक्षा नजदीक हैं। ऐसे में छात्राओं को परीक्षा के दौरान तनाव मुक्त रहने में सहयोग मिलेगा। उन्होंने बताया कि प्रसारण करीब दो घंटे चला। छात्राओं ने ध्यानपूर्वक प्रसारण देखा। इस मौके पर राजनैतिक विज्ञान विभाग की शिक्षिका मृदुल रानी, डॉ. सविता मिश्रा, डॉ. मंजू चौधरी, डॉ. मंजू अरोडा, डॉ. सुरिंदर कौर, डॉ. किश्वर जैदी, डॉ. सीमा चौधरी, डॉ. आबिदा सहित कई शिक्षिका मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक योजनाओं की दी जानकारी
गजरौला शिव। पंजाब नेशनल बैंक का 38 वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि शाखा प्रबंधक संजीव कपूर ने पंजाब नैशनल बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गांव गजरौला शिव में बैंक की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया जाए। उन्होंने संवृद्धि योजना, भविष्य निधि योजना के लाभ के बारें में ग्राहकों को बताया। इस मौके पर देशराज सिंह , पवन कुमार, सुधीर कुमार, अनुज कुमार, सतपाल सिंह, इदरीश, यादराम सिंह, इंद्रवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद मोहसिन आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें