अमरोहा। गन्ना किसानों की मुश्किलें कम नहीं हो रही है। सरकार के तमाम कोशिशों के बावजूद मनमानी रुक नहीं रही है। नाराज किसानों ने 26 नवंबर से धरना शुरू करने का ऐलान किया है। सरकार ने कमालपुर गांव में गन्ना क्रय केंद्र खोलने का आदेश दिया है। अब तक क्रय केंद्र नहीं खुला है।
इसको लेकर गन्ना किसानों में नाराजगी है। जिसे लेकर किसानों की बैठक शनिवार को गांव में हुई। किसानों का कहना है कि गन्ना का फसल खेत में सूख रहा है। किसानों ने कई बार अफसरों को मामले से अवगत कराया, लेकिन जिम्मेदारों ने कोई पहल नहीं की है।
सरकार की मंशा है कि किसानों को आसानी रहे, लेकिन स्योहारा चीनी मिल में पेराई शुरू हुए एक महीना हो गया है। किसानों का कहना है कि अधिकारी बेपरवाह है। इंडेंट भी जारी नहीं हुआ है और किसानों को पर्ची भी नहीं मिल रही है। इसके चलते गन्ना किसानों की परेशानी बढ़ गई है।