रामलीला में धनुष यज्ञ का मंचन
धामपुर। ग्राम भवानीपुर तरकौला में रामलीला मंचन के चौथे दिन धनुष यज्ञ का मंचन हुआ। भगवान श्रीराम ने शिव धनुष को तोड़ा तो भगवान परशुराम क्रोधित हो गए। सभा में पहुंचे कर जब भगवान परशुराम ने भगवान श्रीराम ने धनुष के भंजन के बारे में जानकारी दी। श्रीराम के इन वचनों को सुन भगवान परशुराम का क्रोध और भड़क गया। इस दौरान वहां मौजूद भगवान श्रीराम के छोटे भाई लक्ष्मण से परशुराम जी का संवाद हो गया। इस दौरान लक्ष्मण और परशुराम संवाद के मंचन को देख दर्शक भाव विभोर हो गए।
ग्राम भवानीपुर तरकौला में रामलीला का वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। रामलीला मंचन को देखने को भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे है। शनिवार रात रामलीला में धनुष, रावण-वाणासुर संवाद और लक्ष्मण परशुराम संवाद के मंचन को देख भाव विभोर हो गए। दर्शकों ने मंचन को सराहा। इस दौरान पद्म सिंह, पंकज कुमार शर्मा, अतुल कुमार, हेमराज, बलराम सिंह, दलवीर सिंह, नीलम सिंह, बबलू सिंह का कहना है कि रावण, वाणासुर और लक्ष्मण परशुराम संवाद के मंचन को कलाकारों ने बड़े की मार्मिक ढंग से प्रस्तुत किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि इसी गांव के मूलचंद चौहान होने वाली इस श्रीराम लीला के मंचन में पिछले 45 सालों से हनुमान का पाठ करते आ रहे है। श्रीराम लीला का शुभारंभ अतिथियों की ओर से भगवान श्रीराम की आरती के साथ हुआ। रामलीला में गांव के लोगों का पूरा सहयोग रहा।