फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न के खिलाफ 28 को जिले में व्यापार बंद का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्पीड़न के खिलाफ 28 को जिले में व्यापार बंद का एलान
विज्ञापन

बिजनौर। व्यापारिक प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेने को उत्पीड़न बताते हुए इसके खिलाफ उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने 28 सितंबर को जिले में व्यापार बंद का एलान किया है। बंद को सफल बनाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने कहा कि खाद्य पदार्थ बेचने वाले व्यापारी प्रशासन की नजर में सबसे बड़े माफिया है। पुलिस प्रशासन को साथ लेकर व्यापारियों को अपमानित कर एडवांस में प्रतिष्ठित व्यापारियों को मिलावटखोर साबित करने पर तुले हुए हैं। जीएसटी विभाग के अधिकारी सरेआम रोज बाजारों में आकर जीएसटी देने वाले व्यापारियों का उत्पीड़न कर उगाही कर रहे हैं। साथ ही अवैध रूप से चलने वाले बुध बाजार व इतवार बाजार को संरक्षण देकर व्यापार को चौपट करने का काम कर रहे हैं। अब जिले का व्यापारी इन सबके उत्पीड़न से तंग आकर आर पार की लड़ाई लड़ने का मन बना चुका है। बैठक में 28 सितंबर को पूरे जिले का व्यापार पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया। बैठक में चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, बीएस राजपूत, जीएस चौहान, एकांश माहेश्वरी, शेखर चौहान, सचिन राजपूत, दीपक अरोड़ा, दिलशाद खान, विजयंतराज अग्रवाल, अनुज गोयल, बिलाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें