फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में चोरों का गैंग दबोचा लाइसेंसी राइफल भी बरामद

Sun, 23 Sep 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला/बिजनौर
विज्ञापन
पकड़े गए चार चोरों के बारे में जानकारी देते एसपी उमेश कुमार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजनौर में स्वॉट, सर्विलांस और पुलिस की टीम ने मुठभेड़ के दौरान चोरों का गैंग दबोच लिया। इस बीच गैंग का एक सदस्य मौके से भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए गैंग से पुलिस इंस्पेक्टर के घर से चोरी की गई राइफल, एलईडी समेत लाखों रुपये के सोने चांदी के चोरी के आभूषण बरामद किए हैं। यह गैंग चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन

एसपी उमेश कुमार सिंह के मुताबिक शहर कोतवाली पुलिस, स्वॉट और सर्विलांस की टीम ने मुंडोपुर नहर के पुल पर डकैती की योजना बना रहे बदमाशों के गैंग को घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। पुलिस ने घेराबंदी करके गैंग को दबोच लिया। पकड़े गए गैंग में हल्दौर थाने के गांव चांदा नंगली मोहनपुर हाल बिजनौर की भरत विहार कॉलोनी निवासी मलखान, शहर कोतवाली के गांव गंज निवासी रूपचंद, गांव खेड़की निवासी इस्लाम और जलालपुर काजी निवासी दिनेश शामिल हैं। मंडावर निवासी सरफराज उर्फ कल्लू पुलिस को चकमा देकर भाग निकला।
गैंग का सरगना मलखान है। उसके नाम से ही गैंग जाना जाता है। पकड़े गए गैंग से चोरी की गई लाइसेंसी राइफल, सोने की दस अंगूठी, दो चेन, एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कुंडल, छह जोड़ी पायल, तीन लॉकेट, चांदी की दो कटोरी, दो एलइडी, तीन तमंचे बरामद किए हैं। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि छह माह से उनका गैंग बिजनौर शहर व ग्रामीण क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।
विज्ञापन


इस तरह करते थे वारदात
गैंग शाम के समय मलखान के घर पर इकट्ठा होता था। रात में 12 बजे के बाद चोरी करने के लिए निकलते थे। जो मकान बाहर से बंद मिलता था उसे ही गैंग निशाना बनाता था। गैंग ने 21 जून को बिजनौर के शांतिनगर कॉलोनी में रहने वाले हापुड़ में तैनात इंस्पेक्टर एसके जैदी के घर से लाइसेंसी राइफल, सोने के आभूषण व पंद्रह हजार रुपये चोरी किए थे। इसके अलावा वृंदावन कॉलोनी, प्रगति विहार, आदर्श नगर व नूरपुर-नजीबाबाद में चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया। गैंग का सरगना मलखान हल्दौर और नगीना से चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुका है। इस्लाम भी चोरी के मामले में जेल गया था। वहीं, रूपचंद और दिनेश भी जेल जा चुके हैं। जेल में ही सबने गैंग बनाया था। बरामद राइफल, एलईडी और जेवरात इंस्पेक्टर के घर से चोरी हुए थे। पुलिस फरार सरफराज की तलाश में लगी है। गैंग को पकड़ने वाली टीम में स्वॉट टीम के प्रभारी वीरेंद्र सिंह, दरोगा राजीव तोमर, शहर कोतवाल विजेंद्र राणा समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें