सड़क हादसे में भाजपा नेता घायल
नूरपुर। स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव विशनपुरा निवासी नरेेश मुनीम भाजपा के गोहावर मंडल अध्यक्ष हैं। बुधवार की दोपहर वह नूरपुर से अपने गांव जा रहे थे। मुरादाबाद मार्ग पर स्टेट बैंक के सामने उसकी बाइक सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक मौके से फरार हो गया।
पार्किंग में खड़ी कार चोरी
नूरपुर। मंगलवार की रात बिजनौर रोड स्थित एक पेट्रोल पंप की पार्किंग में खड़ी मोहल्ला गांधीनगर निवासी मंसूर अहमद की बोलेरो पिकअप कार चोरी हो गई। चोरी का पता उसे सुबह गाड़ी लेने जाने पर लगा। तहरीर पुलिस को दे दी गई है।