फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदान आज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के लिए मतदान आज
विज्ञापन

बिजनौर। जिला बार एसोसिएशन के लिए शनिवार को होने वाले मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। मतदान में 2272 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को निष्पक्ष कराने के लिए पहली बार सीसीटीवी कैमरे मतदान केंद्र पर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी वाजिद खान के अनुसार जिला जजी स्थित बार हॉल में मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगा। उन्होंने मतदाताओं से अपने परिचय पत्र साथ लाने को कहा है। उन्होंने बताया कि 54 ऐसे मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं, जिनके नाम मतदाता सूची में दो बार अंकित थे। नौ ऐसे वोटरों को शामिल किया गया है जिनके लिस्ट में आने से रह गए थे। संशोधित सूची के अनुसार कुल 2272 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए एसके बबली और अजीत पंवार के बीच सीधा मुकाबला है। महासचिव पद हेतु तीन प्रत्याशी अमित राठी, नवदीप सिंह, अक्षर प्रसाद चुनाव मैदान में हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर जय सिंह, प्रीतम सिंह, आलोक गोविल के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन प्रत्याशी सतेंद्र कुमार, अमित जिंदल एवं अरविंद कुमार विश्वकर्मा अपना भाग्य आजमा रहे हैं। कोषाध्यक्ष पद पर विक्रम सिंह एवं निपेंद्र सिंह के बीच सीधा संघर्ष है। अध्यक्ष और सचिव पद पर प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। उम्मीदवार घर-घर जाकर मतदाताओं से उनके पक्ष में वोट करने के अपील कर रहे हैं। प्रत्याशियों ने जीतने के लिए रात-दिन एक कर रखा है। इस बार जजी स्थित बार हाल में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और मतदान की पूरी प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें