अमरोहा। बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज चुका है। पत्रों की बिक्री और नामांकन दाखिल करने के पहले दिन अध्यक्ष पद सहित विभिन्न पदों पर छह अधिवक्ताओं ने पर्चा दाखिल किया है।
बार एसोसिएशन जनपद अमरोहा का वार्षिक चुनाव शुरू हो चुका है। जिसमें अध्यक्ष व सचिव समेत 22 पदों के लिए चुनाव होना प्रस्तावित है। मंगलवार को कचहरी परिसर में नामांकन पत्र दाखिल करने का पहला दिन अध्यक्ष पद के लिए जय प्रकाश यादव, सचिव के लिए उबैद अहमद खां, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए चैनसुख गोले, कोषाध्यक्ष पद के लिए पवन कुमार वर्मा व नरेंद्र पोसवाल और संयुक्त सचिव पद के लिए विनोद कुमार ने नामांकन दाखिल किए। नामांकन के पहले दिन से ही कचहरी परिसर में चुनावी माहौल देखने लायक था। बुधवार को भी नामांकन पत्र दाखिल किए जाऐंगे। नामांकन प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी छत्रपाल सिंह यादव व चुनाव समिति के सदस्य रतनपाल राणा, मुदित माथुर, कपिल कुमार चिकारा, विजय सिंह, नदीम खुसरो व मनु शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। जिसमें बार अध्यक्ष अशोक कपूर एवं सचिव मोहम्मद आदिश सैफी ने सहयोग किया।