फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। मांगों को लेकर लेखपाल शुक्रवार को भी बेमियादी हड़ताल पर रहे। सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि सरकार उनकी न्यायोचित मांगो को पूरा नहीं करती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले तमाम लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर रहे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए वक्ताओं ने कहा कि लेखपाल वेतन ग्रेड में वृद्धि तथा वेतन विसंगति दूर की जाए, लैपटॉप व वाहन भत्ता देने के अलावा पदनाम राजस्व निरीक्षक किया जाए। धरने पर बैठे लेखपालों ने चेतवानी दी कि जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी। धरने की अध्यक्षता राजीव कुमार वर्मा ने और संचालन धीरे सिंह द्वारा किया गया। इस दौरान राजीव कुमार वर्मा, मंजूर अली, महमूद हसन, नवनीत सिंह, योगेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह यादव, फिरोज अब्बास इत्यादि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें