फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
करंट से युवक की मौत, महिला झुलसी
विज्ञापन

गजरौलाशिव। पंखा चलाने के लिए बैट्रे में तार लगा रहे एक युवक की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। उसे बचाने आई उसकी ताई भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दस बजे क्षेत्र में बिजली नहीं आ रही थी। गांव गजरौलाशिव निवासी 28 वर्षीय नितिन कुमार इन्वर्टर से पंखा चलाने के लिए इन्वर्टर के बैट्रे में तार लगा रहा था। युवक ने एक चिमटी से तार लगा दिया, इस दौरान दूसरी चिमटी छूटकर उसके कपड़ों में गिर गई। तभी अचानक बिजली आ गई और नितिन करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर ताई कलावती उसे बचाने के लिए आई तो नितिन को छूते ही वह भी करंट की चपेट में आ गई। परिजनों ने बाद में लाइन काटकर दोनों को उठाया और जिला अस्पताल में लाए। वहां चिकित्सकों ने नितिन को मृत घोषित कर दिया। कलावती का अस्पताल में उपचार कराया गया। नितिन की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। उसकी शादी तीन साल पहले ही हुई थी। उसका करीब दो साल का एक बेटा है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें