फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों ने प्रदर्शन कर मांगे नियुक्ति पत्र, डीएम को सौंपा मांग पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। नियुक्ति पत्र नहीं मिलने से नाराज बीटीसी के चयनित शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। बाद में शिक्षक एकत्रित होकर डीएम कार्यालय पहुंचे और डीएम से नियुक्ति पत्र दिलाने की मांग की। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चुनाव आयोग से अनुमति लेने को कहा। बाद में नाराज शिक्षक बीएसए कार्यालय पहुंचे और कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना देकर बैठ गए।
विज्ञापन

जिले के परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में 180 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। नियुक्ति के लिए शनिवार को महिला शिक्षिकाओं व दिव्यांग शिक्षकों के स्कूल आवंटन के लिए स्कूल लॉक करा लिए गए थे। शासन के निर्देश पर एक मई को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे, पर नूरपुर विधानसभा के उप चुनाव के मद्देनजर जिले में चुनाव आचार संहिता लगी है, जिसके चलते शिक्षकों के नियुक्ति पत्रों पर रोक लगा दी गई। मंगलवार को काफी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाएं नियुक्ति पत्र लेने बीएसए कार्यालय पर पहुंचे। पत्र नहीं मिलने से नाराज शिक्षक डीएम कार्यालय जा पहुंचे तथा डीएम से मिले। डीएम ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से चुनाव आयोग से अनुमति लेने को कहा है। शिक्षकों का कहना है कि नियुक्ति की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। ऐसे में चुनाव आचार संहिता बाधा नहीं बनती। डीएम स्तर से भी कार्रवाई नहीं होने से नाराज शिक्षक शाम करीब चार बजे बीएसए कार्यालय पर पहुंचे तथा धरना देकर बैठ गए। बाद में कार्यालय के बंद होने के समय करीब पांच बजे से शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना शुरू कर दिया तथा किसी भी कर्मचारी को बाहर नहीं आने दिया। इस मौके पर शिक्षक आकाश चौधरी, सलमान, विवेक कुमार, अंकित सिंह, अंशुल, प्रियंका, आंचल, शिखा, श्वेेता, आकांक्षा सहित काफी संख्या में शिक्षक धरने पर बैठे थे। शिक्षकों का कहना था कि जब तक उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिलते तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें