फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटिग्रेट पावर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए 12 नए ट्रांसफार्मर लगाने का काम शुरू किया गया। मंगलवार को ट्रांसफार्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इंटिग्रेट पावर डेवलपमेंट स्कीम के अंतर्गत जलालाबाद में बीती एक वर्ष से कार्य किया जा रहा है। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजना के अंतर्गत जलालाबाद में जर्जर विद्युत लाइन बदलने, नए पोल लगाने और नए ट्रांसफार्मर रखने का काम जारी है। मंगलवार को क्षेत्र में 200 और 400 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर रखे गए। अब तक क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति के लिए 14 ट्रांसफार्मर रखे थे। विद्युत भार अधिक होने से आए दिन ट्रांसफार्मर फुंकने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बिजनौर से आए अधिकारी रितेश धवन ने बताया कि आज शुरू किए गए कार्य में जुलाई तक जलालाबाद में नए खंभे लगाने के साथ ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिए जाएंगे। आफताब आलम, जावेश शेख, नफीस अहमद, शाकिर जैदी, नौशाद मंसूरी, मुबारिक ने खुशी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें