फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरके खिलाड़ी बनना चाहता है प्रोफेशनल क्रिकेटर, रनधीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छह दिवसीय अमरोहा दौरे पर पहुंचे पूर्व अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर रनधीर सिंह ने कहा कि इस दौरान क्रिकेट में पैसा बरस रहा है। आईपीएल ने क्रिकेटर को बेहद स्कोप दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन के बुलावे पर अमरोहा पहुंचे पूर्व क्रिकेटर ने उभरती हुई प्रतिभाओं को क्रिकेट खेल की तकनीक के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिजन पहले बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे। लेकिन, अब दूसरे खेलों को छोड़कर क्रिकेट खेलने के लिए बोलते हैं। हरके खिलाड़ी प्रोफेशनल क्रिकेटर बनना चाहता है। मोहम्मद शमी पर उन्होंने कहा कि छोटे से शहर से निकलकर इंडिया के लिए क्रिकेट खेलना बहुत बड़ी बात है। वह अच्छे खिलाड़ी हैं। शमी और पत्नी हसीन जहां विवाद पर उन्होंने कहा कि वह उनका घरेलू मामला है। बीसीसीआई जो चाहे निर्णय ले, इस पर वह कोई टिप्पणी नहीं करेेंगे। देश के प्रधानमंत्री और यूपी के सीएम खेलों के प्रति जागरूक है। दोनों ही सरकारें बच्चों को खेल की दुनिया में आगे बढ़ाना चाहते हैं। जो खिलाड़ियों के लिए अच्छी बात है। गुरुवार को डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन अमरोहा के तत्वाधान में छह दिवसीय क्रिकेट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान नूर हसन, रिजवान पाशा, रोहित चदेल, परवेज पाशा, चमन सिंह, शहनाज फारूख, असलम सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें