फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना न खरीदने पर किसानों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना न खरीदने पर किसानों ने किया हंगामा
विज्ञापन

नजीबाबाद । किसान सहकारी चीनी मिल की ओर से किसानों को गन्ना पर्चियां जारी न करने पर किसानों का गुस्सा भड़क उठा। किसानों ने चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक का घेराव करते हुए जमकर हंगामा किया। जीएम ने किसानों से पांच दिन के भीतर व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया।
किसान सहकारी चीनी मिल में मंगलवार सुबह क्षेत्रीय किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि चीनी मिल परिसर में केन यार्ड पूरी तरह खाली है। चीनी मिल नो केन की स्थिति में है। इसके बावजूद चीनी मिल द्वारा किसानों का गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों को गन्ना पर्चियां जारी नहीं की जा रही हैं। किसानों जसवंत सिंह, गुरजीत सिंह काका, अवतार सिंह का आरोप था कि चीनी मिल एक ओर तो किसानों को गन्ना पर्चियां जारी नहीं कर रही है, वहीं गन्ना सेंटर और चीनी मिल गेट पर समान अनुपात में गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारी किसानों ने चीनी मिल के क्रय केंद्रों पर 10वें पखवाड़े के नौवें कॉलम पर गन्ना खरीद होने की बात कही, जबकि चीनी मिल गेट पर सातवें पखवाड़े के 14वें कॉलम पर ही गन्ना खरीद होने का आरोप लगाया। किसानों का गुस्सा उस समय भड़क गया, जब उनके द्वारा गन्ना खरीद के संबंध में चीनी मिल प्रशासन से रिकॉर्ड दिखाने के लिए कहा गया, मगर उन्हें रिकॉर्ड नहीं दिखाया गया। किसानों के हंगामे के चलते उनके बीच पहुंचे जीएम दानवीर सिंह को किसानों ने अपने बीच बैठा लिया। किसानों ने कहा कि उनके खेतों में खड़ा गन्ना न कट पाने से वे आगामी फसल के लिए खेतों को तैयार नहीं कर पा रहजे है। गन्ना पेड़ी वाले किसानों को नुकसान उठाना पड़ेगा। किसानों ने तीन दिन से यार्ड खाली होने के बावजूद गन्ना न खरीदने पर रोष जताया। जीएम ने किसानों से पांच दिन का समय लेते हुए व्यवस्था में सुधार का आश्वासन दिया। प्रदर्शनकारियों में कुलवंत सिंह, रतनलाल, निशान सिंह, साहब सिंह, सरबजीत सिंह, नरेंद्रपाल सिंह सहित बीरूवाला, बड़िया, ताहरपुर, कंडरावाला, कुलांडी, जट्टीवाला, भुड्डी आदि क्षेत्रों के कई किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें