फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान समय से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
भुगतान समय से कराने की मांग
विज्ञापन

बिजनौर। पश्चिमांचल पावर कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में कार्यों को पूर्ण कराने के बाद फाइलों को शीघ्र ही पास कराने सहित अन्य मांग की गई। साथ ही ये चेतावनी भी दी गई कि यदि 15 अप्रैल तक कांट्रेक्टर्स की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो 16 अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना शुरु दिया जाएगा।
मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ तिवारी की अध्यक्षता तथा नरेंद्र कुमार के संचालन में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि निगम के उच्चाधिकारी लैटर ऑफ इंडेट पर कार्य करा लेते हैं, लेकिन इन कार्यों की फाइलें पास करने में काफी परेशान करते हैं। आरोप लगाया कि कार्यों को समय से पूरा कराने के बाद भी भुगतान में विलंब किया जाता है। चेतावनी दी गई कांट्रेक्टर्स का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में सतेंद्र चौधरी, निशांत पाराशर, आनंद सिंह, वतन गर्ग, नीरज शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाईकर्मी को न्याय दिलाने को धरना आज
बिजनौर। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सफाईकर्मी ओमवीर को न्याय दिलाने के लिए दो अप्रैल को जिला पंचायत राज अधिकारी को दो अप्रैल को दिये गए प्रार्थना पत्र पर विचार नहीं करने का आरोप डीपीआरओ पर लगाया है। मंगलवार को डीएम को भेजे ज्ञापन में आरोप लगाया कि डीपीआरओ ने उनसे वार्ता करने के लिए समय नहीं दिया। इससे सफाई कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। जिलाध्यक्ष जयप्रकाश पाल, अनिल कुमार शर्मा गोपाल सिंह आदि सफाई कर्मियों ने बताया कि बुधवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल कर विकास भवन में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें