बिजनौर। न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने खूब पसीना बहाया। न्याय पंचायत धर्मनगरी व बरूकी में खेलकूद प्रतियोगिता कराई गई। धर्मनगरी में 50 व 100 मीटर की फर्राटा दौड़ में मोहन कुमार प्रथम रहे।
उच्च प्राथमिक विद्यालय धर्मनगरी में संकुल प्रभारी ताजवीर सिंह व मोहम्मद तारिक अलीम की देखरेख में क्रीडा प्रतियोगिता कराई गई। विजयी बच्चों को पुरस्कार दिए गए। 50 व 100 मीटर की दौडु में चांदपुरफेरू के मोहन कुमार प्रथम रहे। कबड्डी व खो खो में धर्मनगरी की टीम पहले तथा काजीवाला की टीम दूसरे स्थान पर रही। व्यायाम शिक्षिका तरनजीत कौर ने बताया कि विजयी छात्र छात्राएं ब्लॉक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता कराने में शिक्षक इबादुर्रहमान, सुशील शर्मा, ताजवीर सिंह, सुभाष चंद्र, प्रवेशिका देवी, ऋतु गर्ग, दुष्यंती, बिम्बसार गौतम आदि ने सहयोग किया।
बरूकी में आयोजित वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगित में खो-खो, कबड्डी व दौड़ सहित कई प्रतियोगिता कराई गई। संकुल प्रभारी सुलक्ष्णा आर्या ने बताया कि विजयी छात्र छात्राएं अब ब्लॉक स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। कबड्डी में खंडसाल, बाकरनंगला, इस्लामपुर लालू के बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता कराने में शिक्षक राहुल कुमार , अमित कुमार, बबीता शर्मा, विष्णु कुमार , सुरेश व आशीष आदि ने सहयोग किया।
बरूकी में आयोजित क्रीड़ा प्रतियोगिता
बालक संवर्ग जूनियर स्तर
खेल प्रथम द्वितीय
100 मीटर दौड़ अमन मोहित
200 मीटर दौड़ मनोज अमन
शॉटपुट मनोज मनीष
कबड्डी में खंडसाल की टीम प्रथम
बालिका स्तर जूनियर संवर्ग
200 मीटर दौड़ अनामिका नीशू
100 मीटर दौड़ नीशू अनामिका
शॉटपुट स्वाति सोफिया
कबड्डी में बरूकी की टीम प्रथम रही