नजीबाबाद। सिटी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में विजयी रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
सोमवार को सिटी पब्लिक स्कूल में खेलकूद प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्रबंधक विनय कौशिक ने किया। बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में नर्सरी में हम्माद, लक्ष्य पंवार, लक्ष्य, एलकेजी में अनस, सुभान आदित्य, यूकेजी में युगांकर, यश, गुनसागर, बालिका वर्ग में नर्सरी में खुशी, सृष्टि, शीजा, तान्या, निहारिका, मेघा, यूकेजी में नैना, आशी, आराध्या, बालक वर्ग की म्यूजिकल चेयर रेस में एलकेजी में अनूप, लक्ष्य, रवि, यूकेजी में सहदेव, ऋषभ, पावनी, बालिका वर्ग में नर्सरी में जिया, खुशी, विद्या, एलकेजी में छवि, मेघा, परी ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालक वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कक्षा एक में बॉबी ने प्रथम, कृष्णा व आयुष ने द्वितीय एवं सत्यम ने तृतीय, फ्रॉग रेस में नैतिक, बॉबी, हर्ष ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में कक्षा एक में अविका ने प्रथम, दीपिका ने द्वितीय स्वर्णिका व यशोधरा ने तृतीय, हैंड ज्वाइन में रिया व दिशा ने प्रथम, दीपिका व यशोधरा ने द्वितीय, कृतिका व इशिका ने तृतीय स्थान पाया। फ्रॉग रेस में दिशा, स्नेहा, रिया प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं।
बालक वर्ग में कक्षा दो की 100 मीटर दौड़ में शिवम, वंश, आर्यन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। बालिका 100 मीटर दौड़ में नैना व सृष्टि ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय, अतीफा ने तृतीय, बालक रिले रेस में देव व सिद्घार्थ ने प्रथम, रिहान व उत्सव ने द्वितीय, लक्ष्य व शिवम ने तृतीय, बालिका वर्ग में अंशिका व नैना ने प्रथम, सृष्टि व जया ने द्वितीय, हर्षिता व आराध्या ने तृतीय स्थान पाया। कक्षा तीन में बालक वर्ग की सिंपल रेस में आयुष, आर्यन, आर्यन सैनी, लेमन रेस में मयंक, कृप, बालिका वर्ग की सिंपल रेस में आयुषी, आस्था, शिफा, लेमन रेस में कनिष्का, भूमिका, सोनाक्षी क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहीं। बालक रिले रेस में अनुज व आयुष ने प्रथम, निखिल व नवनीत ने द्वितीय, आर्यन व मयंक ने तृतीय, बालिका वर्ग में शिफा व आस्था, भावना व अदिति, शालिनी व सृष्टि की जोड़ी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पाया। कक्षा चार बालक वर्ग लेमन रेस में विकास, अदनान, अखिलेश, सिंपल रेस में नमन, अक्की, शिवम, बालिका वर्ग लेमन रेस में प्रेरणा, जहान्वी, अनुष्का, सिंपल रेस में कनिष्का, रविना, वंशिका ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।