फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब निजी क्षेत्रों के कर्मचारियों भी करा सकेंगे डाक जीवन बीमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । अब सरकारी ही नहीं बल्कि निजी क्षेत्र के उपभोक्ता भी डाक जीवन बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं। केंद्र सरकार ने डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

डाक जीवन बीमा योजना उपभोक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करती है। एक जनवरी 1984 को आरंभ हुई डाक जीवन बीमा योजना भारत की सबसे पुरानी बीमा सेवा है। इसमें सुरक्षा, संतोष, सुविधा, युगल सुरक्षा, सुमंगल व चिल्ड्रेन पालिसी शामिल है। अभी तक डाक जीवन बीमा का क्षेत्र सीमित था। केवल सरकारी कर्मचारी ही डाक जीवन बीमा योजना का लाभ ले सकते थे, लेकिन अब निजी क्षेत्र के कार्मिकों को भी इस योजना से जोड़ा जाएगा। शिक्षण संस्थाओं, विद्यालयों, महाविद्यालयों के कर्मचारी, चिकित्सक, डॉक्टर, इंजीनियर, प्रबंधन सलाहकार, चार्टेड एकाउंटेंट, वास्तुकार, वकील, बैंकर, बंबई स्टॉक एक्सचेंज के सूचीबद्ध कंपनी कर्मचारी भी योजना का लाभ ले सकते हैं, लेकिन निजी क्षेत्र के कर्मचारियों के वेतनमान से पीएफ (भविष्य निधि) कटना जरूरी है। देहात में डाक नेटवर्क के जरिए बीमा सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने संपूर्ण बीमा ग्राम योजना का भी शुभारंभ किया है। साथ ही डाक जीवन बीमा कराने पर आयकर में भी छूट मिलेगी। मुख्य डाक अधीक्षक एससी वर्मा ने बताया कि भारत सरकार ने डाक जीवन बीमा योजना का दायरा बढ़ाकर इसमेें निजी क्षेत्रों को भी शामिल कर लिया है। इससे निजी क्षेत्र के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा।
संतोष बीमा योजना का फायदा
पोस्टमास्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि बीमा योजना संतोष सबसे अधिक प्रचलन में है। अधिकांश उपभोक्ता संतोष में ही अपना बीमा कराते है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता की आयु 34 वर्ष है। वह 60 वर्ष के लिए बीमा योजना में निवेश कर एक लाख रुपये का बीमा लेता है तो इसके लिए उपभोक्ता को 295 रुपये प्रतिमाह और जीएसटी के साथ किस्त 60 वर्ष तक देनी होगी। बीमा पूरा होने पर उपभोक्ता को 2.45 लाख रुपये मिलेंगे, जिसमें 1.45 लाख रुपये का बोनस भी शामिल होगा। योजना का फायदा यह है कि बीमा कराने वाले की किसी कारण सड़क हादसे में मौत हो जाती है तो उसके बाद उसके नामित को बीमा धनराशि एक लाख रुपये मिलेगा, भले ही उसने कुछ किस्ते ही जमा क्यों न की हों। इसके साथ ही जमा धनराशि पर बोनस भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें