बुखार से बालक की मौत
हल्दौर क्षेत्र के गांव अम्हेड़ा निवासी शमीम अहमद अपने परिवार के साथ अहमदाबाद में रहता है। उसका परिवार कुछ दिन पूर्व अपने भाई सलीम की पुत्री की शादी में गांव अम्हेड़ा आया हुआ था। ग्रामवासियों के अनुसार शमीम अहमद का दो वर्षीय इकलौता पुत्र समीर अहमद कई दिनों से पीलिया रोग से पीड़ित था। गांव अम्हेड़ा आने पर उसे बुखार भी हो गया। समीर का उपचार आसपास के शहरों में कराया जा रहा था। बुधवार की दोपहर बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। उसके मौत से कई दिन से बुखार से पीड़ित रोगियों में हड़कंप मच गया। उधर, सीएचसी प्रभारी मदनपाल सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है।