नहटौर । तालाब में पशुओं को नहलाने गए दो युवक पानी में डूब गए। दोनों युवकों को पानी में डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचा दिया। ग्रामीणों ने दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। एक युवक को निजी और दूसरे युवक को सीएचसी में ले जाया गया। एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव सिजौली निवासी युवक शहनवाज 19 वर्ष पुत्र सत्तार और शाकिब 20 वर्ष पुत्र जमालुद्दीन पशुओं को नहलाने के लिए गांव के तालाब में ही गए थे। अचानक पशु तालाब में अधिक गहराई में पहुंच गए। दोनों युवक पशुओं को निकालने के लिए अधिक पानी में चले गए। दोनों युवक पानी में डूबने लगे। युवकों को डूबता देख आसपास के ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। कई युवकों ने तालाब में कूदकर डूबते दोनों युवकों को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीण शाकिब को नीजि और शहनवाज को सीएचसी में ले गए। सीएचसी चिकित्सकों ने शहनवाज को मृत घोषित कर दिया। शाकिब की हालत में सुधार बताया जा रहा है।