फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंद्र धनुष योजना बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बचाएगी बीमारी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बच्चों में होनी वाली बीमारियों को रोकने के लिए अक्तूबर में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जाएगा। इसके अंतर्गत शून्य से दो साल तक के बच्चों को विभिन्न बीमारियों के टीके लगाए जाएंगे। गर्भवती महिलाओं को टिटनेस का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में शून्य से दो साल तक के करीब 25 हजार व साढ़े छह हजार गर्भवती महिलाएं हैं। इनको डिप्थीरिया, टिटनेस, काली खांसी, हैप्टाइटिस, निमोनिया, मिजेलस, पोलियो व टीबी की रोकथाम के लिए इंद्र धनुष अभियान चलाया जाएगा। अभियान सात अक्तूबर से एक सप्ताह चलेगा। अभियान के अंतर्गत शून्य से दो साल तक के बच्चों व गर्भवती महिलाओं को बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा। विभाग की ओर से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिले, ब्लॉक व एमओआईसी पर आशा, आंगनबाड़ी, एएनएम, मेल वर्कर, सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पांच सितंबर तक चलेगा। बुधवार व शनिवार को साप्ताहिक टीकाकरण किया जाता है जो पहले की ही तरह चलेगा। अभियान के अंतर्गत सभी सरकारी अस्पतालों मेें बच्चों व गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जाएगा। सीएमओ डा.राकेश मित्तल ने बताया कि बच्चों व गर्भवती महिलाओं को सात तरह की बीमारियों से बचाव के लिए इंद्रधनुष अभियान चलाकर टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें