फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू की मासिक पंचायत में समस्या पर चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। किसानों ने मासिक पंचायत में गन्ना मूल्य बढ़ोतरी सहित कई मांगों पर चर्चा की। किसानों ने केंद्र से सभी किसानों को कर्ज माफी देने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष मदन सिंह चौहान की अध्यक्षता में मासिक पंचायत लोनिवि निरीक्षण भवन पर आयोजित की गई। किसानों ने कर्ज माफी के मामले में केंद्र द्वारा किसानों के साथ धोखा करने का आरोप लगाया। किसानों ने केंद्र सरकार से सभी किसानों का कर्ज माफ करने की मांग की। किसानों ने 400 रुपये क्विंटल गन्ना मूल्य दिए जाने, स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू करने, आवारा पशुओं द्वारा फसल को नुकसान पहुंचाने का मुआवजा दिलाने, आवारा पशुओं के स्वतंत्र विचरण पर रोक लगाने की मांग की। किसानों ने चीनी मिलों से गन्ना तौल आदि के लिए क्रय केंद्रों पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने, बाढ़ की भेंट चढ़ी फसल का पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की। अवनीश कुमार के संचालन में हुई पंचायत में प्रांतीय उपाध्यक्ष चौधरी बलराम सिंह, सरदार इकबाल सिंह, ठाकुर गजेंद्र सिंह, विनोद परमार, रणधावा सिंह,बाबूराम तलान, ओमप्रकाश, नरदेव, दिनेश, फुरकान, सत्यपाल, मुकेश, पवन, नवीन, भोपाल राठी, महेंद्र सिंह सहित अनेक किसानों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें