फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: साइबर अपराधियों के खातों से वापस कराए 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। तमाम जागरूकता अभियान और सतर्क रहने के बाद भी साइबर अपराधी लोगों के खातों से पैसा उड़ा ही लेते हैं। हालांकि उनकी ठगी का शिकार हुए 10 लोगों को राहत मिली है। करीब 10 लाख रुपया साइबर अपराधियों के खातों से वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन

पिछले दिनों थाना शहर कोतवाली में एक पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसमें यूपीआई के माध्यम से ठगी करने का आरोप लगाया था। साइबर थाना पुलिस ने उक्त पीड़ित के दो लाख पांच रुपये की रकम को वापस कर दिया है। इसके अलावा यहीं पर दर्ज एक अन्य पीड़ित के केस में भी 56000 वापस कराया गया है।
सबसे ज्यादा रकम साढ़े तीन लाख रुपये किरतपुर निवासी एक पीड़ित की वापस हुई है। वहीं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ठगे गए नजीबाबाद निवासी एक पीड़ित के एक 190000 वापस कराए गए हैं। कुल मिलाकर 993876 वापस कराए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि नवंबर माह में कार्रवाई करते हुए करीब दस लाख रुपया पीड़ितों के खातों में वापस कराया गया है। वहीं जिन खातों में ठगी की रकम पहुंची या लेनदेन हुआ ऐसे दस हजार खातों को देशभर के अलग अलग शहरों में स्थित बैंकों में फ्रीज कराया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें