बिजनौर। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के द्वारा मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना के तहत 10 औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। जिले को मिले इस लक्ष्य से 200 ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। इसमें युवाओं को स्वरोजगार के लिए ऋण और प्रोत्साहन प्रदान किया जाएगा। योजना का लक्ष्य जिले में उद्यमशीलता को बढ़ावा देना है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी एसएल अग्रवाल ने बताया कि एक इकाई स्थापित करने के लिए परियोजना की अधिकतम आकार 10 लाख रुपये है। पात्र उद्यमी की आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। कहा कि इच्छुक व्यक्ति 30 नवंबर तक अपना आवेदन वेबसाइट पर ऑनलाइन करें। सामान्य श्रेणी (पुरुष) लाभार्थियों को परियोजना का लागत का 10 प्रतिशत एवं शेष अन्य आरक्षित श्रेणी के लाभार्थियों को 5 प्रतिशत अंशदान स्वयं वहन करना होगा।